भीलवाड़ा: भीलवाड़ा जिले में 'हर घर तिरंगा अभियान' के सफल आयोजन हेतु तीन चरणों में कार्यक्रम होंगे आयोजित
स्वतंत्रता दिवस 2025 की वर्षगांठ के अवसर पर जिलेभर में "हर घर तिरंगा अभियान" के तहत जनसहभागिता एवं समन्वय से विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। यह अभियान 02 अगस्त से 15 अगस्त 2025 तक तीन चरणों में संचालित किया जाएगा, जिसमें सरकारी विभागों, जनप्रतिनिधियों, शैक्षणिक संस्थानों, सामाजिक संगठनों एवं नागरिकों की सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी।