विभूतिपुर: विभूतिपुर थाना क्षेत्र के आलमपुर कोदरिया गांव में जमीनी विवाद में एक व्यक्ति गिरफ्तार
विभूतिपुर थाना क्षेत्र के आलमपुर कोदरिया गांव में जमीनी विवाद को लेकर हुए मारपीट की घटना में एक व्यक्ति की मौत के बाद मामला काफी बिगड़ गया लेकिन पुलिस ने सूझ बूझ का परिचय देते हुए मामले को संभाल लिया। एक व्यक्ति को इस मामले में गिरफ्तार किया गया है दूसरे पक्ष के भी कई लोग घायल बताए जाते हैं। पुलिस का कहना है कि पूरे मामले की छांनबीन जारी है।