विभूतिपुर थाना क्षेत्र के केराई गांव में मारपीट में चार लोग जख्मी हो गए। घटना के बारे में बताया जाता है कि शादी के लिए खाना बनाने को लेकर टेंट गाड़ा जा रहा था। इसी क्रम में विवाद हो गया और मारपीट शुरू हो गई जिससे चार लोग जख्मी हो गए जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।