कुलपहाड़: थाना अजनर पुलिस ने अवैध जुआ के विरुद्ध की गयी कार्रवाई,जुआ खेलते 4 अभियुक्त महुआ बांध से गिरफ्तार, 12900/- रुपये बरामद
ग्राम महुआबाँध चौराहे पर स्थित यात्री प्रतिक्षालय (बहद ग्राम महुआबाँध, थाना अजनर) पर दबिश दी गई। मौके से रुपये-पैसों की हार-जीत की बाजी लगाकर ताश पत्तों से जुआ खेलते हुए 04 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। * गिरफ्तारी के संबंध में थाना अजनर पर मु0अ0सं0 24/2026 धारा 13 जुआ अधिनियम का अभियोग पंजीकृत कर नियमानुसार विधिक कार्यवाही अमल में लाई गई है। *