आरा: डुमरांव गांव स्थित फोरलेन पर अनियंत्रित ट्रैक्टर ने बाइक सवार दो दोस्तों को टक्कर मारी, एक की मौत एक जख्मी
Arrah, Bhojpur | Jun 20, 2024 बक्सर जिले के कृष्णा ब्रह्म थाना क्षेत्र के डुमरांव गांव स्थित फोरलेन पर बुधवार की दोपहर अनियंत्रित ट्रैक्टर ने बाइक सवार दो दोस्तों को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक चला रहे युवक की मौत हो गई। इलाज के दौरान आरा शहर के निजी अस्पताल में उसने बुधवार की देर शाम उसने दम तोड़ दिया। जबकि बाइक पर बैठा उसका दोस्त मामूली रूप से जख्मी हो गया।