कोल: अलीगढ़ में पुलिस ने एक नाम के चलते निर्दोष को बनाया आरोपी, भेजा जेल, लापरवाही बरतने वाले पर होगी कार्रवाई: SP सिटी
दरअसल पुरा मामला अलीगढ़ के थाना सासनी गेट इलाके से सामने आया है। जहां बीते दिनों पुलिस ने एक निर्दोष को चोरी का आरोप लगाते हुए जेल भेजने की कार्रवाई कर दी। जानकारी के अनुसार चोरी के मामले में नाम एक होने पर पुलिस ने बिना जांच के ही नाम पूछ कर निर्दोष युवक को जेल भेज दिया।जिसके उपरांत लगातार पुलिस अब उस युवक से समझौता बनाने का दवाब बना रही है।