ओबरा: रेक्सहवा स्थित प्राथमिक विद्यालय में गैस सिलेंडर के रेगुलेटर में लगी आग, कोई हताहत नहीं
Obra, Sonbhadra | Oct 21, 2024 सोमवार की सुबह करीब 10:30 बजे स्थानीय चौकी क्षेत्र अंतर्गत रेक्सहवा स्थित प्राथमिक विद्यालय में गैस चूल्हे पर रसोईया द्वारा बच्चों के लिए भोजन बनाया जा रहा था कि अचानक गैस सिलेंडर के रेगुलेटर में आग लग गया । आग लगता देख रसोईया ने सतर्कता दिखाते हुए तुरंत आग लगने की सूचना सहायक अध्यापिका मनीषा को दिया । आग लगने की जानकारी मिलते ही विद्यालय में हड़कंप मच गया