शहर के लोहरदगा रोड स्थित एम बाजार मॉल में बुधवार को अचानक शॉर्ट सर्किट के कारण आग लग गई। आग लगते ही मॉल के अंदर अफरा-तफरी का माहौल बन गया और देखते ही देखते चारों तरफ धुआं भर गया। स्थिति को देखते हुए मॉल में मौजूद ग्राहकों को तुरंत बाहर निकाल दिया गया। वहीं कर्मचारी भी बाहर आ गए और तत्परता दिखाते हुए आग बुझाने का प्रयास शुरू किया गया।