दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर रमाला गेट के पास सोमवार को एक बुजुर्ग महिला की बाइक से गिरकर मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, महिला को झपकी आने के कारण वह बाइक से गिरी और सिर में गंभीर चोट लगने से उसकी जान चली गई। मृतक महिला की पहचान मुजफ्फरनगर के ग्राम खानपुर निवासी 75 वर्षीय मुन्नी देवी के रूप में हुई है। उनका परिवार हरियाणा के सोनीपत जिले के ग्राम संबोली में रहता