अमानगंज: पन्ना पुलिस ने युवती के साथ बलात्कार करने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार।
Amanganj, Panna | Jul 11, 2024 पन्ना जिले के अमानगंज थाना क्षेत्र में युवती के साथ बलात्कार का मामला सामने आया है। पीड़िता ने महिला थाना पन्ना में शिकायत दर्ज करवाई थी। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पन्ना कोतवाली पुलिस और महिला थाना की पुलिस टीम ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।