पीपलदा: उपखंड क्षेत्र में मुस्लिम समाज के लोगों ने हर्षोल्लास के साथ मनाई ईद, पुलिस जाब्ता रहा तैनात
Pipalda, Kota | Mar 31, 2025 जिले के इटावा उपखंड क्षेत्र में में ईद के मुबारक मौके पर मुस्लिम समाज में खुशियों का आलम देखने को मिला। इटावा कस्बे में ईदगाह में सोमवार सुबह 8 बजकर 40 मिनट पर नमाज के वक्त ईद की रौनक और खुशी हर चेहरे पर साफ झलक रही थी। लोगों ने एक दूसरे को मुबारकबाद दी और अमन चैन की दुआ मांगी। साथ ही छोटे बच्चों और जरुरतमंदों को ईदी दी। मुस्लिम घरों में सुबह से ही मेहमानों