धरियावद: भोपाल में आयोजित युवा विधायक सम्मेलन में धरियावद विधायक थावरचन्द डामोर हुए सम्मिलित
विधायक थावरचन्द डामोर ने राष्ट्रमंडल संसदीय संघ के जोन अंतर्गत राजस्थान, मध्यप्रदेश एवं छत्तीसगढ़ के युवा विधायकों के सम्मेलन में भाग लेकर राजस्थान विधानसभा का प्रतिनिधित्व किया है। यह महत्वपूर्ण सम्मेलन भोपाल स्थित मध्यप्रदेश विधानसभा में आयोजित हुआ। जिसमें राजस्थान के अन्य युवा विधायक भी सम्मिलित रहे। सम्मेलन में डॉ. मोहन यादव मुख्यमंत्री, मध्यप्रदेश थे।