छिबरामऊ: कालिका देवी मंदिर के पास तेज रफ्तार डंपर ने बाइक में मारी टक्कर, बाइक पर बैठी महिला घायल, बाइक सवार बाल-बाल बचा
छिबरामऊ कोतवाली क्षेत्र के सौरिख का रोड कालिका देवी मंदिर के पास तेज रफ्तार एक डंपर ने बाइक में पीछे से टक्कर मार दी।बाइक पर बैठी महिला हुई घायल बाइक चालक बाल बाल बचा। हादसे के बाद स्थानीय लोगों द्वारा घायल महिला को बुधवार की दोपहर 2:45 पर 100 शैय्या अस्पताल में किराया भर्ती हालत गंभीर होने पर उसे हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया।