जमुई: रतनपुर गांव में 2 पक्षों के बीच हुई मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल
Jamui, Jamui | Mar 30, 2024 चार दिनों पहले गिद्धौर थाना क्षेत्र के रतनपुर गांव में दो पक्षों के बीच हुई भीषण मारपीट का एक वीडियो शनिवार की सुबह सामने आया है। यह वीडियो तेजी से इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में दोनों तरफ से एक दर्जन से अधिक लोग हाथ मे लाठी-डंडा लेकर एक-दूसरे को मारते और भागते दिख रहे हैं। इस मारपीट में 8 लोग घायल हुए थे।