बागपत: BKU के राष्ट्रीय प्रवक्ता पर हमले के विरोध में सैंकड़ों कार्यकर्ता बागपत से मुजफ्फरनगर महापंचायत के लिए रवाना
शनिवार को करीब एक बजे मिली जानकारी के अनुसार भाकियू के जिलाध्यक्ष बागपत प्रताप गुर्जर ने कहा कि गत दो मई को मुजफ्फरनगर के टाउनहॉल से एक जन आक्रोश यात्रा निकाली गई थी। इसमें भाकियू राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश भी पहुंचे थे। यहां उनके साथ दुर्व्यवहार किया गया तथा उनकी पगड़ी गिरा दी गई और उनके साथ धक्का मुक्की की गई। जिसका कड़े शब्दों में निंदा करते है।