गाजीपुर में ओलंपिक नायकों की धरती कर्मपुर में राष्ट्रीय स्तर की हॉकी प्रतियोगिता का भव्य आयोजन 2 फरवरी यानी कल से शुरू होगा। यह आयोजन न सिर्फ गाजीपुर, बल्कि देश की 12 टीमें हिस्सा लेंगी। इस बात की पुष्टि मेघबरन सिंह स्टेडियम के संचालक अनिकेत सिंह ने दी है। इस दौरान उन्होंने बताया कि मेघवरन सिंह स्टेडियम,करमपुर,गाजीपुर में 2 फरवरी से 8 फरवरी तक चलेगा।