बेनीपुर: विधायक प्रो विनय कुमार चौधरी ने बहेड़ा पीएचसी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में तब्दील करने में अहम भूमिका निभाई
विधायक श्री चौधरी ने कहा कि अब सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बनाने से काफी विकास होगा तथा स्थानीय लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा मिलेगी। उन्होंने कहा कि मानव जीवन में स्वस्थ रहना अति महत्वपूर्ण है। खास करके गरीब-गुरबा एवं कमजोर तबके के लोगों को यहां काफी फायदा होगा।