शाहदरा जिला के मानसरोवर पार्क थाना क्षेत्र के जीवन नगर में मेटल और जींस फैक्ट्री में चोरी करने वाले एक शातिर चोर को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपी के पास से 25 किलोग्राम कॉपर स्क्रैप ,150 जींस पैंट और एक बंडल प्रेशर पैक बरामद हुआ है. शाहदरा जिला के डीसीपी सुरेंद्र चौधरी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी की पहचान आरिफ के तौर पर हुई है.