सीलमपुर: सीलमपुर :- ब्रह्मपुरी में आयोजित होली मिलन समारोह में पहुंचे मनोज तिवारी, मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने की अपील
उत्तर पूर्वी दिल्ली के सांसद और उम्मीदवार मनोज तिवारी पटवा समाज उत्थान समिति द्वारा ब्रह्मपुरी में आयोजित होली मिलन समारोह कार्यक्रम में पहुंचे. इस दौरान उनके साथ जिला अध्यक्ष पूनम चौहान और स्थानीय भाजपा नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे.कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने मोदी सरकार के विकास कार्यों को रखा और लोगों से एक बार फिर मोदी सरकार बनाने की अपील की