डिब्बे में मृत शिशु के शव को लेकर एक पिता अपने बंगरासाई गांव पहुंचा। बताया जाता है कि चक्रधरपुर के अनुमंडल अस्पताल में तीन दिन पूर्व कराइकेला थाना के बंगरासाई निवासी रामकृष्ण हेम्ब्रम ने अपनी पत्नी रीता तिरिया को भर्ती किया था। वहां शनिवार को रीता तिरिया ने एक शिशु को जन्म दिया,लेकिन शिशु की मृत्यु हो गई।