निम्बाहेड़ा: निम्बाहेड़ा में खदानों के पानी से बनेगा 250 हेक्टेयर का सिंचाई मॉडल
निंबाहेड़ा मे विधायक श्रीचंद कृपलानी की पहल पर डीएमएफटी फंड से 7 करोड़ की दो बड़ी सिंचाई परियोजनाएं स्वीकृत हुई हैं। क्षेत्र की 2,000 से अधिक पुरानी खदानों में संचित लाखों घनमीटर पानी का उपयोग अब वैज्ञानिक तरीके से सिंचाई में होगा। 180 और 70 हेक्टेयर की दो योजनाओं से 250 हेक्टेयर भूमि स्थायी रूप से सिंचित होगी। इन परियोजनाओं से किसानों को वर्षभर पानी मिलेगा।