मंदसौर: भाजपा प्रदेश प्रवक्ता ने किया नवाचार, महिला चालक द्वारा चलाए जा रहे ई-रिक्शा से पहुंचे पशुपतिनाथ मंदिर
आज भाजपा प्रदेश प्रवक्ता यशपाल सिंह सिसोदिया एक नए रूप में नजर आए हुए। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर ई-रिक्शा में सवारी करके भगवान पशुपतिनाथ मंदिर पहुंचे। इसमें खास बात यह थी कि महिला ही ई-रिक्शा की चालक थी और आज महाशिवरात्रि भी है इसी को ध्यान में रखते हुए, यशपाल सिंह सिसोदिया अपने कार्यकर्ताओ के साथ E रिक्शा में बैठकर मंदिर पहुचे।