कुर्ला थाना क्षेत्र की ग्राम डिला निवासी एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थिति की चलते मौत हो गई। जिसके बाद मायके पक्ष में ससुराली जनों पर विवाहिता की फांसी लगाकर हत्या करने का आरोप लगाया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक विवाहिता के शव को कब्जे में लेकर मैनपुरी पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।