होली पर्व के दौरान रैपुरा तहसील अंतर्गत हरदुआ खमरिया बस स्टैंड क्षेत्र में अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई के बाद विवाद सामने आया है। भगवती मानव कल्याण संगठन व भारतीय शक्ति चेतना पार्टी के कार्यकर्ताओं का आरोप है कि अवैध शराब पकड़वाने से नाराज शराब माफिया से जुड़े लोगों ने उन्हें रोककर गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी।