बांदा: गौरी तिराहे के पास बाइक अनियंत्रित होकर गिरी, 4 बाइक सवार हुए घायल
Banda, Banda | Nov 30, 2025 गौरी तिराहे के पास बाइक अनियंत्रित होकर गिरने की वजह से बाइक सवार 4 लोग घायल हो गएं हैं। परिजनों नें दो घायलों को बांदा जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। और दो घायलों का डॉक्टर के द्वारा पास के ही अस्पताल में प्राथमिक उपचार किया गया है। घायल बांदा के जसपुरा थाना क्षेत्र अंतर्गत कुंडा डोल गांव निवासी हैं।