मुसाबनी: मुसाबनी में झामुमो महिला मोर्चा ने कंबल वितरित किए, 60 गरीबों को मिली राहत
कड़ाके की ठंड को देखते हुए मुसाबनी झारखंड मुक्ति मोर्चा प्रखंड महिला मोर्चा की अध्यक्ष मारिया दास ने गुरुवार को 60 गरीब एवं जरूरतमंद लोगों के बीच कंबल का वितरण किया। यह सभी कंबल घाटशिला विधानसभा क्षेत्र के विधायक सोमेश चंद्र सोरेन द्वारा उपलब्ध कराए गए हैं। कंबल वितरण के दौरान मारिया दास ने बताया कि विधायक के निर्देश पर कुल 200 कंबलों का वितरण किया जाना है।