चन्द्रमंडीह पुलिस ने थाना क्षेत्र के माधोपुर गांव में मारपीट मामले में फरार चल रहे आरोपी मुकेश दास को सोमवार दो बजे गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आवश्यक कागजी प्रक्रिया पूरी कर उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।थानाध्यक्ष के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत पुअनि प्रमोद कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए उसे गिरप्तार किया