रूड़की: मेवड़ गांव निवासी मोबाइल झपट्टामार गैंग के 3 सदस्यों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
रुड़की कोतवाली पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने मोबाइल झपट्टा मार गैंग के तीन सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया है। यह तीनों सदस्य मेवड़ गांव के निवासी है। जिनके पास से पुलिस ने लूटे गए पांच मोबाइल फोन,घटना में इस्तेमाल एक स्कूटी और एक बाइक के साथ एक पर्स भी बरामद कर लिया है। यह तीनों नशे की लत पूरा करने के लिए लूट के घटनाओं को अंजाम देते थे।