ग्वालियर गिर्द: महिला बैंककर्मी को साइबर ठगों ने लगाया सवा लाख का चूना, क्रेडिट कार्ड से की ठगी
बैंक की महिला कर्मचारी के साथ ही साइबर फ्रॉड हो गया. सिरोल इलाके में रहने वाली नेहा शर्मा के दो क्रेडिट कार्ड से 1.26 लाख रुपये साइबर ठगों ने निकाल लिए. इनमें से 30 हजार रुपये को साइबर हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत करने के बाद होल्ड करवा दिया गया है। लेकिन बाकी पैसे साइबर ठगों द्वारा निकाल लिए गए हैं. इस मामले में जिन खातों में पैसा गयाहै उनकी जांच हो रही है