मिहींपुरवा: भवानीपुर गांव में बकरी चराने गई 80 वर्षीय महिला की हाथी के हमले में मौत, परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल
कतर्नियाघाट क्षेत्र में एक बार फिर जंगली हाथी का आतंक देखने को मिला है। भवानीपुर गांव में रविवार को एक टस्कर हाथी ने 80 वर्ष महिला कुवारिया के ऊपर हमला कर दिया। इस हमले में महिला की मौत हो गई। महिला जंगल किनारे खेत में बकरी चरा रही थीं, तभी हाथी ने अचानक हमला कर दिया। ग्रामीणों ने शोर मचाकर हाथी को किसी तरह जंगल की ओर भगाया। शव पीएम के लिए भेजा गया।