अजमेर: बस स्टैंड के पीछे से ऑनलाइन सट्टे की खाईवाली करते दो आरोपियों को किया गिरफ्तार, ₹1800 नकद और सट्टे के दस्तावेज बरामद
Ajmer, Ajmer | Jul 2, 2025 शहर में सट्टेबाजी पर लगाम कसने के तहत सिविल लाइन थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ऑनलाइन सट्टे की खाईवाली कर रहे दो आरोपियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई अजमेर बस स्टैंड के पीछे रेलवे भर्ती बोर्ड के सामने की गई, जहां आरोपी मौके पर सट्टे का कारोबार संचालित कर रहे थे।