अमरोहा: अमरोहा में भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद शमी से ₹1 करोड़ की फिरौती मांगी, नहीं देने पर जान से मारने की दी धमकी, मुकदमा दर्ज
Amroha, Amroha | May 6, 2025 कल बीते सोमवार की दोपहर करीब 3:00 बजे अमरोहा जनपद की डिडौली कोतवाली क्षेत्र के गांव सहसपुर हरी नगर के रहने वाले क्रिकेटर मोहम्मद शमी के भाई हबीब ने एसपी अमित कुमार आनंद को शिकायती पत्र दिया था। उन्होंने बताया था कि उनके भाई क्रिकेटर मोहम्मद शमी को ईमेल के माध्यम से एक करोड रुपए की फिरौती मांगी गई है नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दी है।