सुपौल: नगर परिषद वार्ड 24 में पुराने कुएं की छत गिरी, लोग बाल-बाल बचे
Supaul, Supaul | Jun 29, 2025 सुपौल: जल जीवन हरियाली मिशन के तहत सुपौल नगर परिषद द्वारा जिला मुख्यालय के विभिन्न वार्डों में पुराने और अनुपयोगी कुओं का जीर्णोद्धार कराया जा रहा है। इसी क्रम में वार्ड संख्या 24 में एक पुराने कुएं की मरम्मत और ढलाई का काम चल रहा था, लेकिन शनिवार की सुबह उस समय अफरा-तफरी मच गई जब निर्माणाधीन कुएं की छत (ढलाई) अचानक भरभरा कर गिर गई। इस दौरान घटनास्थल पर मौजू