निर्मली थाना क्षेत्र के महुवा गांव में शुक्रवार की सुबह करीब 10 बजे सड़क दुर्घटना में एक बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक की पहचान अभी तक स्पष्ट नहीं हो सकी है, हालांकि बताया जा रहा है कि वह इटहरि गांव का रहने वाला है।जानकारी के अनुसार युवक निर्मली बाजार से अपने गांव लौट रहा था। इसी दौरान महुवा गांव के पास सड़क पर एक चार पहिया वाहन ने उसकी