भांडेर: शासकीय संदीपनी स्कूल के पास ट्रक से कुचलकर गौवंश की मौत, 100 फीट तक घिसटाया, वाहन चालक गिरफ्तार
Bhander, Datia | Mar 29, 2026 भांडेर नगर में एक दर्दनाक घटना सामने आई हैं। जहां तेज रफ्तार और लापरवाही से चलाए जा रहे ट्रक ने एक गौवंश को कुचल दिया। हादसा शासकीय संदीपनी स्कूल के हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रक चालक ने बैक करते समय गाय को टक्कर मारी, जिससे वह ट्रक के पहियों में फंस गई और करीब 100 फीट तक घसीटती चली गई। मौके पर ही उसकी मौत हो गई।