चौरी चौरा थाना क्षेत्र के महदेवा पेट्रोल पंप के पास शनिवार को अज्ञात वाहन के टक्कर से बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष हरिहर प्रसाद उम्र 55 वर्ष निवासी भरोहिया थाना झंगहा गंभीर रूप से घायल हो गए। मिली जानकारी के अनुसार रोज की भांति वह घर से तहसील के लिए जा रहे थे तभी अचानक किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आने से गम्भीर रूप से घायल हो गए हैं।