मथुरा: रेल की पटरी पर शिवलिंग के जलाभिषेक का वीडियो वायरल होने पर वृन्दावन के कथा प्रवक्ता ने मांगी माफी
वृन्दावन के पुराण मनीषी आचार्य कौशिक महाराज का रेलवे ट्रैक पर शिवलिंग के जलाभिषेक का वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसके बाद उन्हें सनातन विरोधी बताकर उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई थी। मामले में आचार्य कैशिक महाराज ने मंगलवार दोपहर 2:30 बजे तुलसी तपोवन गौशाला मे मीडिया से बात करते हुए अपना पक्ष रखा और महादेव व संत महंतों से माफी मांगी।