मथुरा: वृन्दावन में युवक पर जानलेवा हमले के मामले में 6 आरोपी गिरफ्तार, बरामद हुए तमंचा, कारतूस और बाइक
वृन्दावन के बनखंडी बाजार में रविवार शाम 7 बजे युवक के साथ सरेआम मारपीट व जानलेवा हमला करने के आरोप में पुलिस ने मंगलवार दोपहर करीब डेढ़ बजे गुरूकुल रॉड और जादौन पार्किंग के पास से 6 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। आरोपी मयंक गौतम, शंकर, अजय, वाहिद, हर्ष, रोहित कुमार बताए। पुलिस ने बताया कि मयंक के कब्जे 315 बोर का तमंचा 1 कारतूस, घटना मे प्रयुक्त बाइक बरामद हुई।