कांके: रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से कोहरे के कारण आठ फ्लाइट किए गए कैंसिल, फ्लाइट का इंतजार करते दिखे यात्री
Kanke, Ranchi | Jan 21, 2024 रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से कोहरे के कारण रविवार को आठ उड़नें प्रभावित हुईं. दिल्ली, हैदराबाद, कोलकाता, देवघर सहित कई शहरों के लिए जाने वाली फ्लाइट आज कैंसिल रहीं. फ्लाइट कैंसिल होने से यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा. वे घंटों एयरपोर्ट पर अपनी फ्लाइट का इंतजार करते दिखे. बता दें कि हाल के दिनों में रांची और आसपास के इलाकों में कोहरे का असर देखा जा रहा है।