भोरे थाना क्षेत्र के भदवही गांव में पुरानी रंजिश को लेकर एक ही परिवार के कई लोगों पर जानलेवा हमला करने और लूटपाट का मामला प्रकाश में आया है. इस संबंध में गांव की निवासी सीमा देवी, पति भागवत गोंड ने थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराते हुए गांव के ही नौ लोगों को नामजद आरोपी बनाया है. पीड़िता के अनुसार, घटना 26 फरवरी की शाम करीब 6:40 बजे की है.