गुरारू: शंकर बिगहा गांव में श्री सूर्य नारायण प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ का आयोजन, 3 से 11 फरवरी तक चलेगा धार्मिक अनुष्ठान
Guraru, Gaya | Feb 2, 2026 प्रखंड क्षेत्र के शंकर बिगहा में श्री सूर्य नारायण प्राण-प्रतिष्ठा महायज्ञ का भव्य आयोजन किया जा रहा है। यह धार्मिक अनुष्ठान 3 फरवरी से 11 फरवरी 2026 तक आयोजित होगा। जिसकी जानकारी सोमवार दोपहर 2 बजे दी गई है। आयोजन का उद्देश्य धर्म की विजय, अधर्म का नाश एवं विश्व कल्याण बताया गया है। 3 फरवरी को कलश यात्रा एवं मंडप प्रवेश के साथ महायज्ञ का शुभारंभ होगा।