शिकोहाबाद: शिकोहाबाद सर्किल से पुलिस ने ताबड़तोड़ अभियान चलाकर 5 घंटे में 6 एनबीडब्ल्यू अभियुक्तों को दबोचा
फ़िरोज़ाबाद मे शनिबार की रात 12 से रविवार की सुबह 5 बजे तक अभियान चलाकर एनबीडब्ल्यू वारण्टी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। सभी को जेल भेजा गया। एसएसपी सौरभ दीक्षित के निर्देश पर 5 घंटे चले इस ताबड़ तोड़ अभियान मे शिकोहाबाद सर्कल मे शिकोहाबाद पुलिस ने 3 और खैरगढ़ पुलिस ने 3 एनबीडब्ल्यू वारंटियों को गिरफ्तार किया।पुलिस की इस कार्यवाही से रात भर हड़कंप मचा रहा।