बुलंदशहर: गांव नारऊ के पास ईटों से भरे ट्रैक्टर ट्रॉली ने बाइक सवार को मारी टक्कर महिला की हुई मौत
मामला बुलंदशहर के छतारी थाना क्षेत्र के गांव नारऊ के पास का है जहां ईटों से भरे ट्रैक्टर ट्राली ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। जिसमें महिला की मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी के अनुसार महिला की शादी गांव कमोना में हुई थी जो अपने पीहर आई हुई थी। उसका भाई दवाई दिलाने के लिए महिला को ले जा रहा था। जैसे ही वह गांव नारऊ के पास पहुंचे तो हादसा हो गया।