आरा: मठियापुर गांव में हथियारबंद बदमाशों ने पत्नी के साथ घर के बाहर सो रहे अधेड़ को मारी गोली
Arrah, Bhojpur | Aug 11, 2024 भोजपुर जिले के चांदी थाना क्षेत्र के मठियापुर गांव में शनिवार की मध्य रात्रि हथियारबंद बदमाशों ने पत्नी के साथ घर के बाहर सो रहे एक अधेड़ को गोली मार दी। जख्मी अधेड़ को गोली दाहिने साइड सिर में मारी गई है। इससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गए। वही घटना को अंजाम देने के बाद दोनों हथियारबंद बदमाश मौके से फरार हो गए। परिजन द्वारा उन्हें आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती