मांडू: कांग्रेस नेताओं ने मांडू के नए थाना प्रभारी का किया स्वागत
Mandu, Ramgarh | Feb 29, 2024 मांडू प्रखंड कांग्रेस कमेटी के नेताओं व कार्यकर्ताओं ने मांडू थाने के नए थाना प्रभारी रंजीत प्रसाद यादव का बुके देकर स्वागत किया। थाना प्रभारी से क्षेत्र में शांति व्यवस्था तथा अपराध मुक्त थाना क्षेत्र बनाए रखने की अपील की। स्वागत करने वालों में मांडू प्रखंड अध्यक्ष सागर महतो, मोहम्मद मिस्टर आलम, राजकुमार टुडू, छोटेलाल मुर्मू आदि का नाम शामिल है।