अमरोहा: अमरोहा शहर में संवेदनशील इलाके की मस्जिद को तिरपाल से ढका गया, मस्जिद के बाहर भारी पुलिस फोर्स मौजूद
Amroha, Amroha | Mar 14, 2025 आज होली और रमजान महीने के जुम्मे की नमाज का दिन है। साथी अमरोहा के पड़ोसी जिला संभल में बीते दिनों मस्जिद को लेकर हिंसा हुई थी। संभल घटना को ध्यान में रखते हुए अमरोहा पुलिस प्रशासन भी अलर्ट है। आज शुक्रवार की दोपहर करीब 1:00 बजे जुम्मे की नमाज से पहले अमरोहा शहर की संवेदनशील इलाके की मस्जिद को पूरी तरह तिरपाल से ढका गया हैं।