हरदोई: दीपावली-छठ पर यात्रियों की भीड़ बढ़ी, राहत के लिए रेलवे ने मुगलसराय एक्सप्रेस में जोड़ा स्लीपर कोच
Hardoi, Hardoi | Oct 13, 2025 दीपावली और छठ पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के आगमन से रेल यात्रियों की संख्या में भारी बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। टिकटों की बढ़ती मांग और वेटिंग लिस्ट के चलते यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।इसी को ध्यान में रखते हुए रेल प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा के लिए एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया है।