सिरोंज: आरोन रोड निवासी युवक को जहरीले सर्प ने काटा, हालत बिगड़ने पर किया गया भोपाल रेफर
Sironj, Vidisha | Jun 10, 2024 जानकारी के अनुसार सिरोंज तहसील क्षेत्र अंतर्गत आरोन रोड निवासी 32 वर्षीय युवक को जहरीले सर्प ने काट लिया।सर्प के काटने के बाद युवक ने घर पहुंचकर घटना की जानकारी दी तो परिजनों ने युवक को अस्पताल में भर्ती कराया।इसके बाद युवक को उच्च उपचार हेतु भोपाल रेफर किया गया है।फिलहाल युवक की हालत ठीक है।