जलालपुर: स्कूली बस और कार की टक्कर में आधा दर्जन बच्चे घायल, बड़ा हादसा टला
छपरा सिवान मुख्य सड़क पर कोपा बसडिला के समीप बुधवार की सुबह एक स्कूली बस और कार के बीच आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में करीब आधा दर्जन स्कूली बच्चे घायल हो गए। जबकि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। घटना सुबह करीब 9:00 की बताई जा रही है। घायल बच्चों को स्थानीय अस्पताल में इलाज कराया गया। मौके पर पुलिस पहुंच कर जांच में जुट गई है।