मंदसौर: मतदाता जागरूकता अभियान अंतर्गत संयुक्त कलेक्टर द्वारा चंबलनदी के घाटबसई पर ग्राम वासियों के साथबैठकर दीप प्रज्जवलित किए
मंदसौर मतदाता जागरूकता अभियान अंतर्गत चंबल नदी के घाट बसई पर ग्राम वासियों के साथ बैठकर ग्राम चौपाल आयोजित की गई एवं दीप प्रज्जवलित किए गए साथ ही आकाशदीप छोड़कर लोगों को मतदान हेतु जागरूक किया गया। संयुक्त कलेक्टर शिवानी गर्ग द्वारा मतदान की शपथ दिलाई गई। इस दौरान डिप्टी कलेक्टर शुभम पाटीदार, तहसीलदार, ग्रामीण जन उपस्थित थे ।